कोडरमा: उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आमजनों की समस्याओं से हुईं अवगत पदाधिकारियों को त्वरित गति से समाधान करने का निर्देश
मंगलवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में गैरमजरूवा जमीन का अतिक्रमण मुक्त करने, दाखिल खारिज,अनुकंपा पर नौकरी देने,आयुष्मान कार्ड बनाने,मेरे जमीन पर आवास बनाने,शिक्षक नियुक्ति, जमीन विवाद, राशन कार्ड समेत कई मामलों में आवेदन दिया।उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जल्द समाधान का निर्देश दिया।