दनियावां: निजामत गांव में भैंस खोलने के विवाद में चचेरे दादा ने पोते को मारी गोली, मौत
निजामत गांव में भैंस खोल लेने के विवाद में चचेरा दादा ने 25 वर्षीय पोता को गोली मार दी है। गोली लगते ही परिजनों ने दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से पटना एनएमसीएच रेफर कर दिया गया रास्ते में ही मौत हो गई है। मृतक धनरूआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव निवासी भूषण प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार है। परिजनों मे कोहराम मचा है। निजामत गांव में तनाव व्याप्त है।