अकबरपुर: माती पुलिस लाइन में साप्ताहिक योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के मार्गदर्शन में साप्ताहिक योग दिवस के अवसर पर माती पुलिस लाइन में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।