अरवल: शहर के सब्जी मार्केट समेत कई जगहों से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू
Arwal, Arwal | Jan 5, 2026 अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए कुल टीम का गठन किया गया है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि आम जनता की सुविधा और शहर की सड़कों की सुगमता को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा व्यवधान उत्पन्न करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।