पोहरी: पोहरी-सुभाषपुरा थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने 25 लाख की चोरी का किया खुलासा
50 हजार के इनामी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
Pohri, Shivpuri | Jun 29, 2026 पोहरी थाना पुलिस ने 25 लाख रुपये की चोरी का सोमवार दोपहर 2:30 बजे खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 23 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 85 हजार रुपये,पल्सर बाइक,लोहे की तिजोरी और एक अवैध देशी बंदूक बरामद की गई। एक आरोपी पर राजस्थान पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।