कैराना: कांधला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया
Kairana, Shamli | Jun 24, 2026 कांधला थाना क्षेत्र में 23 जून को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई थी। इस संबंध में परिजन द्वारा थाने पर तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और कार्रवाई में जुट गई थी। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि घटना में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया गया है।