बुढ़ार: जैतपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब
जैतपुर थाना क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बस स्टैंड जनकपुर (छत्तीसगढ़) से बालिका को सुरक्षित बरामद किया। जानकारी मंगलवार सुबह 9 बजे सामने आई है।