सोनबरसा: कन्हौली हत्याकांड: आपसी रंजिश का खुलासा, छह लोग हिरासत में
कन्हौली थाना क्षेत्र में मत्स्यजीवी सहयोग समिति सदस्य योगेंद्र सहनी हत्याकांड में पुलिस ने आपसी रंजिश को मुख्य कारण बताया है। गुरुवार देर शाम गोली मारकर हुई हत्या के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुरानी दुश्मनी की बात