गुण्डरदेही: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल गुण्डरदेही में 'मोदी जी के 12 साल बेमिसाल' सफलता रैली का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 जून को भाजपा मंडल गुण्डरदेही द्वारा विधानसभा स्तरीय "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" सफलता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरी और राम जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।