मखदुमपुर: वाणावर श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
वाणावर श्रावणी मेला-2026 को लेकर सोमवार के दिन 10 बजे डीएम छिरीड बाई भूटिया एवं एसपी कोटा किरण कुमार ने वाणावर पहाड़ का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर प्रांगण, पाताल गंगा, मेला मार्ग एवं अन्य स्थलों का जायजा लेकर मेडिकल कैंप, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, शौचालय, समेत सभी सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया।