भरतपुर: गांव कबई में आयोजित चार दिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन हुआ
नदबई क्षेत्र के गांव कबई स्थित गायत्री नव चेतना केन्द्र सीताराम मन्दिर में आयोजित चार दिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन सोमवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महापूर्णाहुति एवं दीक्षा संस्कार के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव कबई सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।