डोमचांच से प्रेम संबंध में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार; 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी किरण देवी और उसके प्रेमी सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान से नरेश ठाकुर का शव बरामद हुआ था। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने महज 48 घंटे में मामले का उद्भेदन किया। जांच में सामने आया कि सुनील ने इलाज के बहाने नरेश को बुलाकर जहर का इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर खदान में फेंक दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।