कर्वी: पहाड़ी के अरछा बरेठी कंपोजिट विद्यालय में शारदा संगोष्ठी और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
पहाड़ी के अरछा बरेठी कंपोजिट विद्यालय में रविवार की दोपहर 2 बजे शारदा संगोष्ठी और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इसके बाद बीएसए द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त शिक्षकगण,छात्र, छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।