कर्वी: नगर पालिका ने बस स्टैंड को नए बस स्टैंड में स्थानांतरित करने को लेकर परिवहन निगम को दिया अल्टीमेटम
कर्वी बस स्टैंड को नए बस स्टैंड में स्थानांतरित किए जाने को लेकर नगर पालिका द्वारा परिवहन निगम को अल्टीमेटम दिया गया है। कर्वी परिवहन निगम के आर एम राजेश गुप्ता ने रविवार की दोपहर 12:00 बजे बताया कि यह बस स्टैंड 50 वर्षों से संचालित है। इसको मुख्यालय से दूर करने पर यात्रियों को असुविधा होगी। उन्होंने इसी स्थान पर बस स्टैंड चलने देने की प्रशासन से मांग की है।