कर्वी: शिवरामपुर के लैना बाबा के पास से बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़ी बाइक की चोरी की, पीड़ित ने चौकी में दी तहरीर
शिवरामपुर के लैना बाबा के पास से बीते शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि लगभग 1 बजे घर के सामने खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।पीड़ित मोतीलाल पुत्र सधारी ने बताया कि वह बहू को प्रसव पीड़ा होने बहू को लेकर हॉस्पिटल चले गए थे,तभी चोरों उनकी बाइक चोरी कर ली है। वही पीड़ित ने रविवार की सुबह 10:00 बजे चौकी शिवरामपुर में मामले की तहरीर दी है।