धौलपुर: जगदीश टॉकीज के पास से नाली पर बने अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया
बारिश के मौसम में धौलपुर जिले में जल भराव की समस्या से परेशान लोगों को राहत देने के लिए नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। पिछले कई दिनों से चल रहे अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद ने जगदीश टॉकीज के पास कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम के साथ मौजूद अधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष बारिश के