धौलपुर: पुरानी नगर परिषद के पास खाली प्लॉट में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला
शहर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार दोपहर पुरानी नगर परिषद के पास स्थित एक खाली प्लॉट में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर परिषद के दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शहर में बीते दो-तीन दिनों से कई इलाकों