करहल: कुर्रा क्षेत्र में आस्था के नाम पर खिलवाड़ का मामला सामने आया, देवी का रूप धारण कर घर पर विराजमान हुई बच्ची
मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव बोदला में आस्था के नाम पर खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां एक 12 साल की बच्ची अपने ऊपर भगवान आने का दावा करती है। वही बच्ची के ऊपर भगवान आने की चर्चा क्षेत्र में जैसे ही फैली इसके बाद दूर-दूर से लोगों ने आना शुरू कर दिया। और वहां पर प्रसाद चुनरी और रुपए चढ़ना शुरू कर दिया। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।