हनुमानगढ़: महिला पर बच्चों समेत उठाकर ले जाने, बाल काटने व कालिख पोतने का आरोप, लिव-इन रिलेशन को लेकर विवाद
जंक्शन क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से जबरन घर से ले जाकर मारपीट करने, बाल काटने, कालिख पोतने और अपमानित करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस थाना में पीड़िता की रिपोर्ट पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि उसकी पूर्व में मुकेश के साथ शादी हुई थी, जिससे उसके दो पुत्र हैं।