शाहगंज: बंदनपुर गांव में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के बंदनपुर गांव स्थित धन निरंकारी भवन के पास हुए सड़क हादसे में घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बहू की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि बहरीपुर गांव निवासी 65 वर्षीय मुरली सत्संग सुनने के लिए मदरहा गांव गए थे।