जांजगीर: जांजगीर में 21 अप्रैल को 501 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, विश्व शांति के लिए होगा भव्य आयोजन
जांजगीर-चांपा में 21 अप्रैल को हाई स्कूल मैदान में 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण और जलाभिषेक का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व शांति और मानव कल्याण है। करीब 501 परिवार इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम में शिवलिंग निर्माण, पूजन, जलाभिषेक, श्रृंगार और महाप्रसाद वितरण होगा।