मालथोन: ओवर ब्रिज के पास अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान की चद्दर काटकर चोरी की
Malthon, Sagar | May 7, 2026 गुरुवार बीती रात ओवर ब्रिज पुरानी कचहरी के सामने नालियों पर रखी लोहे की टपरा नुमा दुकान में चोरी घटना सामने आई हैं। रात के समय चोर नाली के रास्ते घुसकर दुकान की चद्दर तोड़कर दुकान में रखे मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री पर चोरो ने हाथ साफ कर दिए और मोके से फरार हो गए। सुबह करीब 9 बजे दुकान मालिक पुष्पेंद्र जब दुकान पहुंचा तो देखा की दुकान की चद्दर टूटी हुई है।