बरेली: बरेली में दातून कर रहे किसान पर दबंग का हमला, बेटी को उठाने की धमकी से गांव में दहशत
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव निवासी ओमपाल सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया कि 23 मई की सुबह वह अपने घेर पर दातून कर रहे थे, तभी गांव का ही राजू सिंह डंडा लेकर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक मारपीट में उनके हाथ की अंगुली में गंभीर चोट आई है। पीड़ित