पेण्ड्रा रोड गौरेला: जमीन विवाद में दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट, गौरेला जिला अस्पताल में एक की हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पसान थाना क्षेत्र के सेन्हा गांव में रहने वाले कल्याण सिंह और दयाराम के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर अनबन चल रही थी शाम विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई कल्याण तैश में आकर अपने छोटे भाई दयाराम पर डंडे और लाठी से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दोनों के बीच हो रहे झगड़े पर परिवार के अंदर सदस्यों के द्वारा बी बचाव की कोशिश की गई ।