फुलवारी: गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस का एनकाउंटर, कैश वैन लूट मामले में बड़ी कार्रवाई
Phulwari, Patna | May 19, 2026 गोपालपुर थाना क्षेत्र में 13 मई को कैश वैन से 27 लाख के लुट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मंगलवार को पुलिस इस घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जब छापेमारी करने गई तो अपराधी के द्वारा पुलिस बल पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी अपराधी पर गोली चलाई।