सांगानेर: जयपुर की खोह नागोरियान थाना पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
खोह-नागोरियान थाना पुलिस ने 9 जून को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार फैक्ट्री मालिक फिरोज पुत्र सादिक निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में फैक्ट्री का संचालन करने वाले हिस्ट्रीशीटर कयूम खान को भी जयपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।