पत्थलगांव: पूरन तालाब स्थित छठ घाट पर बनेगी पचरी, समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक गोमती साय का जताया आभार
पत्थलगांव शहर के पूरन तालाब स्थित छठ घाट के विकास को लेकर भोजपुरी समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। छठ पर्व के दौरान भोजपुरी समाज द्वारा पत्थलगांव विधायक गोमती साय से छठ घाट पर पचरी निर्माण की मांग रखी गई थी। विधायक ने मांग पर अनुशंसा करते हुए इसके लिए पहल की थी। अब पचरी निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है। राशि स्वीक