बलरामपुर: दीपावली पर बलरामपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, नगर में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत सोमवार को नगर में महिला सुरक्षा दलों द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सघन आबादी वाले क्षेत्रो बाजारों चौपालों लगाकर महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी