मेरठ: कंकरखेड़ा में जिम ट्रेनर को दोस्त ने मारी गोली, हाथ में लगी चोट, अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही बदमाश की तलाश
Meerut, Meerut | May 15, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गणपति विहार में गुरुवार शाम एक जिम ट्रेनर पर उसके ही दोस्त ने फायरिंग कर दी। गोली ट्रेनर के हाथ में लगी। घायल हालत में वह खुद अस्पताल पहुंचा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।