उदवंत नगर: सुढ़नी गांव में 40 लाख का जॉब छोड़कर 20 एकड़ में 18 पोखरों में मछली पालन, मछली उद्यमियों ने 1 करोड़ का किया बाजार
उदवंतनगर प्रखंड के सुढ़नी गांव में इन दिनों एक प्रेरणादायक कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह कहानी है दो दोस्तों—अविनाश कुमार और आशुतोष सिंह की, जिन्होंने लाखों की आकर्षक नौकरी छोड़कर मछली पालन के क्षेत्र में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो आज पूरे जिले से लेकर पटना तक मिसाल बन चुका है।मधुबनी के किशोरी लाल चौक निवासी अविनाश कुमार ने NIT से इंडस्ट्रियल इंजीनियर