दातागंज: दातागंज क्षेत्र के ब्रह्मपुर के पास टैंपो और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, इलाज के दौरान एक की हुई मौत
शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग दुर्घटना में घायल हुए विकास पुत्र पप्पू की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। कल ब्रह्मपुर गांव के पास बाइक और टैंपो में टक्कर हुई थी। जिसमें दो लोग घायल हुए थे। जिसमें गंभीर घायल विकास को बरेली भर्ती कार्य गया था जहां इलाज के दौरान आज मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर रही है।