नामकुम: रांची स्टेशन से आरपीएफ ने 61 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Jun 1, 2026 रांची स्टेशन से आरपीएफ ने 61 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रेन से तीन तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों के बैग की जब तलाशी ली गई तब उससे 61 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 30.50 लाख रुपये बताई जा रही है।