बदायूं: इस्लामनगर और सिठौली गांव के बीच बाइक सवार ने ममेरे-फुफेरे भाई की बाइक को टक्कर मारी, ममेरे भाई की मौत, फुफेरा भाई घायल
Budaun, Budaun | Apr 4, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के सिठौली गांव के रहने वाले 40 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रतनलाल व उनका फुफेरा भाई 30 वर्षीय अजीत पुत्र भंवर सिंह निवासी गढ़ी खानपुर थाना इस्लामनगर एक बाइक पर सवार होकर इस्लामनगर जा रहे थे। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के इस्लामनगर और सिठौली गांव के बीच प्रेम रिसोर्ट के पास बाइक सवार ने ममेरे और फुफेरे भाई दोनों को टक्कर मार दी।