करनैलगंज: व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद रेक्सड़िया में सियासी तनाव, 24 हिरासत में
कर्नलगंज के रेक्सड़िया गांव में व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद आप के प्रदेश अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष परिजन से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।