पचपदरा: रामनवमी की पूर्व संध्या पर पुलिस के जवानों ने रूट मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश
बालोतरा पुलिस पुलिस अधीक्षक कुंदन कवरिया ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कल बालोतरा में रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा । रामनवमी की पूर्व संध्या पर पुलिस के जवानों ने रूट मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलूस निकालने के मार्ग पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे तथा ड्रोन कैमरे के द्वारा निगरानी की जाएगी।