मधेपुरा: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मधेपुरा में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन सहित कई अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें निखारने की जरूरत है। बालिका वर्ग के विभिन्न मुकाबलों में सीमा कुमारी, दीपिका कुमारी और शिवागी कुमारी ने अपने-अपने वर्ग में विजेता रही।