विदिशा नगर: सलामतपुर निवासी 45 वर्षीय शख्स ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, विदिशा अस्पताल में मृत घोषित
रायसेन जिले के सलामतपुर में रहने वाले 45 वर्षीय हरदयाल रैकवार ने अज्ञात कारण के चलते अपने घर में फांसी लगा ली थी, समय रहते परिवार के सदस्यों ने उन्हें देखा फंदे से उतर कर सबसे पहले सांची अस्पताल ले जाया गया, कुछ ज्यादा सुधार ना होने पर परिवार के सदस्य उन्हें जिला अस्पताल विदिशा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हरदयाल को मृत घोषित कर दिया।