जमशेदपुर में मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड द्वारा करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी ने निवेशकों से पैसा जमा कराया, लेकिन अब तक राशि वापस नहीं की गई। इस मामले में पहले ही कंपनी के निदेशक भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शनिवार 1:00 प्राप्त जानकारी से साकची थाना में एक नई FIR दर्ज की गई है।