बल्देवगढ़: बल्देवगढ़: डॉक्टर ने मरीज से की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत
बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदस्थ डॉ. अंकित त्रिपाठी के द्वारा एक मरीज के साथ मारपीट की गई।जिसमें पीड़ित शहीद खान निवासी बल्देवगढ़ के द्वारा पुलिस से शिकायत की।और बताया कि वह अपना इलाज करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र गया था।जहां पर डॉक्टर के द्वारा बेरहमी से मारपीट की।वही डॉ. अंकित त्रिपाठी का कहना है कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में आया था।