बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ के मुख्य बाजार में ट्रक एक मकान से टकराया, बड़ा हादसा टला
बल्देवगढ़ मुख्य बाजार में एक ट्रक मकान से टकराया गया।जिसमें एक बड़ा हादसा होने से टल गया।मौके पर अफरा तफरी मच गई।लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पुलिस पहुंची।जहां पर पुलिस के द्वारा नगर वासियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन के माध्यम से ट्रक को हटाया गया।उक्त ट्रक सहकारी गोदाम से छतरपुर की ओर जा रहा था।