बिजनौर: बिजनौर में नुमाइश ग्राउंड के पास पराग डेरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Bijnor, Bijnor | Jul 12, 2026 बिजनौर में आज रविवार को सुबह करीब 9:00 बजे नुमाइश ग्राउंड के पास पराग देरी की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। हालांकि की आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन आग लगने से पराग डेरी में रखें सभी सामान जलकर राख़ हो गये। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। हालांकि तब तक सभी सामान जलकर राख हो चुका था।