बबेरू: बबेरू कस्बे के नेता नगर मोहल्ले में 10वीं की छात्रा ने सूने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Baberu, Banda | Jul 30, 2026 बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड नेता नगर मोहल्ले के नहर पटरी निवासी पायल देवी पुत्री धनपत उम्र करीब 14 वर्ष यह आज गुरुवार की दोपहर सूने घर में अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे के सहारे पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, घटना के समय घर मे कोई नही था,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।