लखनादौन: बंजर गांव के पास फ्लाई ऐश से भरा डंपर पलटा, चालक और परिचालक बाल-बाल बचे
लखनादौन विकासखंड के लखनादौन थाना अंतर्गत बंजर गांव के समीप नेशनल हाईवे क्रमांक 34 में आज दिन रविवार को दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार फ्लाई यश से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।