धमतरी: सिहावा चौक के पास खुलेआम जुआ खेल रहे 5 जुआरियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार सिहावा चौक पुराना ट्रक यूनियन ऑफिस के पास कुछ लोगों के द्वारा ताश पत्ती से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेड कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लक्की सिंग, पवन साहू, अरिन वर्मा, शेख आसिफ और अफसर खान को पकड़े। पुलिस ने जुआरियों के पास से ताश पत्ती और 1120 रुपए नगद।