गुना नगर: ₹17 लाख लूट का 18 घंटे में खुलासा करने पर गुना विधायक ने पुलिस को दी बधाई, 4 आरोपी गिरफ्तार ₹16.77 लाख बरामद
गुना शीतला माता मंदिर निचला बाजार में 8 जुलाई को कुंभराज के व्यापारी के कर्मचारी से हुई ₹17 लाख की लूट का 9 जुलाई को पुलिस ने 18 घंटे में खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 लाख 77 हजार रुपए नगदी एवं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जप्त की है। पुलिस की इस सफल कार्रवाई पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस को बधाई दी।