कोंडागांव: बड़ेराजपुर के दिव्यांग बुध सिंह को मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल
कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर निवासी दिव्यांग बुध सिंह सेठिया को समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिला कार्यालय में ट्रायसायकल वितरित की गई। बुध सिंह ने बताया कि बीमारी के कारण दोनों पैर प्रभावित होने से उन्हें आवागमन में दिक्कत होती थी। अब ट्रायसायकल मिलने से दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत होग