मनिया: नकटपुरा में बारात के दौरान बवाल, डीजे को लेकर ग्रामीणों से भिड़ंत का वीडियो हुआ वायरल
Mania, Dholpur | Apr 24, 2026 नकटपुरा गांव में बारात और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 21 अप्रैल की है, जब डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में लोगों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल