जलेसर: तहसील जलेसर में ई-रजिस्ट्रेशन के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन का धरना चौथे दिन भी जारी, सौंपा ज्ञापन
Jalesar, Etah | Jun 18, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तहसील स्तर पर रजिस्ट्री (पंजीकरण) कार्य समाप्त कर ई-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने और ग्राम पंचायत स्तर पर 'निबंधन मित्र' नियुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ वकीलों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस व्यवस्था के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन जलेसर (जनपद एटा) के बैनर तले अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी