बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने 2 दिन पूर्व लापता हुए बालक को किया बरामद,बालक को उसके परिजनों को किया सुपुर्द
2 दिन पूर्व शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई की पलड़ी निवासी 14 वर्षीय एक बालक डाक्टर के यहां कस्बा शाहपुर चश्मा लेने गया था जो वापस घर नही आया। शाहपुर पुलिस ने कस्बा शाहपुर में कैमरों में बालक की तलाश करते हुए बुढाना, बडौत होते हुए पानीपत पहुँच कर बालक को सकुशल बरामद किया और उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। शाहपुर पुलिस के इस कार्य की सभी ने प्रशंसा की।