बुढ़ाना: ज्वेलरी की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती डालने वाले 4 डकैत अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 अभियुक्त गोली लगने से घायल
नगर कोतवाली पुलिस व SOG की टीम ने मुखबिर कि सुचना पर बुढ़ाना मोड पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। 2 बाइक सवार 4 लोगो को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग की जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो 2 बदमाश मोनू व विशु गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इन अभियुक्तों से लूटी हुई ज्वेलरी सहित अवैध अस्लाह बरामद किया है।